आजमगढ़: गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी गोलू 18 पुत्र विजय सरोज बीती रात में घर से बाइक लेकर किसी कार्य से छाऊ मोड़ के तरफ जा रहा था कि जैसे ही छाऊ मोड़ के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित हो पुलिया से जा टकराया और उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गोलू सरोज दसवीं का छात्र था। बुधवार की देर रात को किसी कार्य से घर से करीब 10 बजे कड़ियां बल्ली की दुकान पर सोने के लिए घर से निकला था। गाड़ी चलाने का गोलू बहुत शौकीन था। बताया जा रहा है की वह कम ही उम्र में अक्सर परिजनों के सो जाने के बाद बाइक लेकर घर से निकल जाता था। बुधवार को गोलू परिजनों द्वारा दुकान पर जाकर सोने के लिए घर से भेजा गया था पर वह दुकान पर ना पहुंचकर पहले बाइक सड़क पर दौड़ने लगा फिर गंभीरपुर मार्टिनगंज मार्ग पर छांऊ मोड़ के पास पुलिया से जा टकराया और वह अचेत पड़ा रहा । थोड़ी ही दूर पर एक निजी कॉलेज के हॉस्टल के छात्रों ने देखा और सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई और एंबुलेंस 108 से मोहम्मदपुर सीएचसी ले जाया गया। इधर बाइक में मिले कागजात के अनुसार सूचना परिवारजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन आनन-फानन में मोहम्मदपुर सीएचसी पहुंचकर गोलू को जिले के एक प्राईवेट अस्पताल के लिए रवाना हो गए पर रास्ते में ही गोलू दम तोड़ दिया। घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गोलू दो भाइयों में बड़ा था। पिता विजय सरोज ने घर की खेती के अलावा व कड़ियां बल्ली की दुकान खोल रखी है।
Blogger Comment
Facebook Comment