आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने दो सगे भाईयों के खिलाफ घर में घुस कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात वह घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए गांव के ही दो सगे भाई रवि प्रकाश व विजय चौबे पुत्रगण शम्भूनाथ चौबे उसके घर में घुस गए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बुधवार को परिजन जब घर आए तो पीड़िता ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर मेंहनगर थाने पहुंचे जहां पुलिस को दोनो सगे भाईयों के खिलाफ तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों सगे भाईयों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दोनों का संबंधित धाराओं में पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है।
Blogger Comment
Facebook Comment