.

गांव के ही व्यक्ति पर महिला ने दुष्कर्म व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया

आजमगढ़ : निजामाबाद थाने में बुधवार को एक महिला ने खुद के साथ दुष्कर्म व बच्ची के साथ छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत कराया। पीड़िता ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति को इस मामले में नामजद किया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की रात ग्यारह बजे गांव का पतरू यादव पुत्र बेलास यादव उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर उसने उसकी नाबालिक बेटी के साथ भी छेड़खानी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पतरू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पीड़ित महिला को जहां पुलिस ने मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया वहीं आरोपी की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया जाएगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment