.

मिर्ज़ा अहसानुल्लाह बेग गर्ल्स कालेज में लगा "नारी सुरक्षा सप्ताह" शिविर


आजमगढ़ : प्रदेश पुलिस के आह्वाहन पर गुरुवार को मिर्ज़ा अहसानुल्लाह बेग गर्ल्स पीजी कालेज अंजान शहीद में "नारी सुरक्षा सप्ताह" के अंतर्गत जागरुक्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात आजमगढ़ मो0 तारिक ने छात्राओं को नारी सुरक्षा के विभिन्न कोणों से अवगत कराते हुए जागरूक किया एवं सुरक्षा सम्बन्धित नियमो, प्रदेश में जारी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन सुविधाएँ जैसे की 1090 , एंटी रोमियो स्क्वाड - 9454405241 एवं डायल यूपी 100 से सम्बन्धित जानकारी छात्राओं को विस्तार से दी। इस अवसर पर मौजूद महिला अधिकार कार्यकत्री हिना देसाई , महाविद्यालय प्रबंधक मिर्ज़ा आरिफ बेग , प्राचार्य मो0 शाहदीन, श्रीमती इशरत जहाँ, प्राचार्या , डॉ सविता प्रकाश यादव एवं डॉ सुनीता शाही आदि ने भी महिला सुरक्षा सम्बन्धित जानकारी उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment