.

सरायमीर : थानाध्यक्ष ने छात्राओं को सुरक्षा संबधित टिप्स दिए

आजमगढ़/सरायमीर। शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में दिसंबर माह के प्रथम पखवारे में महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जनपद के सभी अधिकारियों व थानों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों पर जाकर महिलाओं/छात्राआें को नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूक करें जिसको लेकर 4 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक महिला सुरक्षा सप्ताह का आयोजन जनपद में चल रहा है। विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर मुकाबला करने का बल महिलाओं को मिले इसी के तहत संबधित थानाध्यक्ष ने छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। गुरूवार की सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह स्थित पब्लिक डिग्री कालेज में थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने यह सुरक्षा संबधित जानकारी दी। महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं को आपातकाल की स्थिति में पुलिस सहायता के लिए जारी हेल्प लाइनों डायल.100,वीमेन पॉवर लाइन.1090 तथा एंटी रोमियो स्क्वायड,ट्विटर सेवा के साथ सेफ्टी टिप्स के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत के साथ सामना करने का साहस बढ़ाया साथ ही घरेलू महिला संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत घरेलू हिंसा के विरोध में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि अन्याय को बर्दाश्त करने पर अपराधियों का हौसला बढ़ जाता है। पुलिस अधिकारी छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment