.

शिब्ली महाविद्यालय:अध्यक्ष और महामंत्री पद पर 05 - 05 ने नामांकन दाखिल किया



आजमगढ़- गुरुवार को भारी गहमा गहमी के बीच शिब्ली नेशनल महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2017-18 मेें अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में कमर कमाल, मोईन खान, रजनीश यादव, शहनवाज आलम व सुधांशु राय शामिल हैं। इसी तरह से महामंत्री पद के लिए भी पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। महामंत्री पद के उम्मीदवारों में अभिषेक पाण्डेय, मो0 अली, मो0 राविश, वरूण यादव व संजय निषाद शामिल रहे। वहीँ महाविद्यालय के संकाय प्रतिनिधि पदों में कला संकाय मे 4 प्रत्याशियों आशुतोष दूबे, अमीर हमजा, मो0 शैफ आजमी व विशाल शर्मा, विज्ञान संकाय में दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें उपेन्द्र पाण्डेय व मो0 हाशिम तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए दो प्रत्याशियों कार्तिकीय यादव व सकीब अहमद के बीच मुकाबला है। विधि संकाय प्रतिनिधि हेतु 4 प्रत्याशी अभिषेक कुमार राय, पंकज यादव, फरहान जिया व मोहम्मद अबू हमजा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह से शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए दो प्रत्याशियों आशीष कुमार सोनकर व मोहम्मद होजैफा ने अपनी दावेदारी पेश की। अब महाविद्यालय के अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदो के लिए 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी डा. मोहम्मद खालिद ने कहा कि छात्र संघ चुनाव हेतु प्रत्याशियों के लिये महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुये कहा कि लिंगदोह के निर्देशों के अनुसार तहत प्रत्येक प्रत्याशी जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेगा। शहर में मोटर साइकिल एवं अन्य वाहनों द्वारा विशेष रूप से समूह बनाकर नाव का प्रचार-प्रसार नहीं करेगा।
दौरान किसी भी प्रकार की छपी हुई सामग्री, बैनर, पोस्टर, हैण्डबिल आदि पूर्णतया प्रतिबंधित है। केवल हाथ से लिखे पोस्टर का प्रयोग किया जा सकता है। महाविद्यालय परिसर, भवन के दीवारों पर पोस्टर लगाना पूर्णतया वर्जित है। सभी प्रत्याशी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत निर्देशों का पालन करना होगा। निर्देशों का पालन न करने वाले प्रत्याशी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। नामांकन के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ग्यास असद खां, चीफ प्राक्टर डा. एम. जहूर आलम, चुनाव सलाहकार डा. मो. सलमान अंसारी, सहायक चुनाव अधिकारी डा. अल्ताफ अहमद, डा. जियाउर्रहमान, डा. शफकत अलाउद्दीन, डा. बीके सिंह, मान सिंह यादव, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment