.

मुबाकरपुर : गन्ना लदी टैक्ट्रर से भिड़ी ट्रक ,चालक घायल

आजमगढ़ : मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के कुकड़ीपुर के पास मंगलवार की देर शाम को ट्रक और ट्रैक्ट्रर ट्राली में भिड़ंत हो गई। इस घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। जिसका उपचार के एक प्राईवेट अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के मख्खनगंज निवासी ट्रक चालक अजोर 37 पुत्र मुनाजिर मंगलवार की देर रात को अपने ट्रक में सामान लेकर मऊ जनपद की तरफ से आ रहा था कि जैसे ही वह मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के कुकड़ीपुर के पास पहुंचा कि जनपद मुख्यालय की तरफ से जा रहे गन्ना लदी ट्रेक्टर से उसकी भिड़ंत हो गयी । इस दौरान दोनो टैक्ट्रर ट्राली पलट गई जिससें चालक व सवार मामूली रूप से घायल हो गये। वही गंभीर घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान ट्रक चालक के खिलाफ मुबाकरपुर थाने में तहरीर दी गयी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment