आजमगढ़ : कप्तानगंज थाने में मंगलवार को पीड़ित महिला की तहरीर पर दहेज प्रताड़ना का नामजद मुकदमा पंजीकृत हुआ है । पीड़िता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी रामसमुझ विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री रीमा का विवाह इसी थाना क्षेत्र के अशरफपुर निवासी नंदलाल विश्वकर्मा से किया था। रीमा का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रूपये दहेज की मांग करने लगे। उसने जब अपने परिजनों की स्थिति बताते हुए ऐसा कर पाने में असमर्थता जताई तो ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। हद तो तब हो गई जब ससुराल वालों ने ने एक लाख नगद दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर 17 नवंबर को घर से भी निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही है। उसने अपनी तहरीर में पति नंदलाल विश्वकर्मा, ससुर चंद्रधारी, सास सरोज व ननद गरिमा को नामजद किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और जांच शुरू कर दी है ।
Blogger Comment
Facebook Comment