आजमगढ़ : मेंहनगर विकास खण्ड क्षेत्र के मौलिया ग्राम में शहीद पन्नालाल यादव की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या क्षेत्रवासी उपस्थित रहे । वही पन्नालाल अमर रहें , भारत माता की जय के नारो से पूरा क्षेत्र गूँज उठा। सभी उपस्थिति लोगों ने अपने वीर सपूत पन्नालाल को बारी बारी श्रद्धांजलि अर्पित किया और अपने अपने विचार रखे । सभा को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान सुबाष यादव ने बताया गया कि पन्नालाल शहीद का शव जब आया था तब शासन एवं नेता गण लोगो द्वारा कहा गया कि शहीद के नाम से गेट, पार्क, मूर्ति व् तमाम योजना मौलिया ग्राम को दी जाएंगी। आश्वासन मिला लेकिन कुछ भी धरातल पर होता नहीं दिखा। एक बार प्रधान के अनुरोध पर शहीद के घर तक 300 मीटर आरसीसी मीरा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा दिया गया तथा प्रधान द्वारा शहीद पन्नालाल यादव कि प्रतिमा स्वयं अगले साल तक हर हाल में लगाने का निर्णय लिया गया । इस आयोजन में अमित सिंह धन्नू बीडीसी,हरी ,श्यामनारायन,गोलू,शहीद के पिता कोदई यादव, भाई रामावतार, चंद्रकेश तथा गोलू ,शीतल,भटू, टुन्नू लल्लू एवं अध्यापक गण रामचंद्र जी,महेश,पंकज,भारतभूषण, शोभा,शशिकला,संजय एवं आदि ग्रामवासी तथा क्षेत्रवासी भारी संख्या में मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment