.

बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25 वीं बरसी पर हिन्दू संगठनो ने शौर्य दिवस मनाया

आजमगढ़। बाबरी मस्जिद विध्वन्स की 25वीं बरसी पर बुधवार को हिंदू संगठनों द्वारा शौर्य दिवस मनाया गया। इस दौरान शहर में जहां बाइक रैली निकाली गई वहीं बैठक कर राम मंदिर निर्माण पर चर्चा की गई। इस दौरान अयोध्या में राममंदिर बनने तक शौर्य दिवस मनाते रहने का निर्णय लिया गया।
हिन्दु युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष व संयोजक हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुखदेव पहलवान स्पोस्टर्स स्टेडियम से बाइक रैली निकाली । रैली यहां से पांडेय बाजार, जामा मस्जिद, सब्जी मंडी, चौक, नगर पालिका, सिविल लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे होते हुए मेहता पार्क पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी। रैली में जमकर जय श्रीराम के जयकारे लगाये गये।
हरिवंश मिश्रा ने कहा कि आज के ही दिन हमारे कारसेवकों द्वारा तथाकथित बाबरी मस्जिद के ढ़ांचे को पूरे शौर्य के साथ विध्वंस किया गया था। तभी से हम 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस के रूप में मनाते है। उस समय सरकार ने निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां बरसवायी लेकिन इसके बावजूद कारसेवक डटे रहे।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में कारसेवकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। जब तक अयोध्या में श्रीराम मंदिर नहीं बनाया जाता है तब तक हम शौर्य दिवस मनाते रहेंगे। आने वाले समय में अयोध्या में भव्य श्रीराम का मंदिर बनकर ही रहेगा। इस मौके पर धीरज सिंह, राहुल मिश्रा, सुधीर राय, पप्पू चतुर्वेदी, रामसकल चौहान, रोहित सिंह, प्रदीप यादव, आशुतोष शर्मा, विशाल, अमन गर्ग, इन्द्रेश चौहान, जीयालाल सरोज, बिरजूपाल, रामबलि चौहान डब्बू, राजेश चौहान आदि उपस्थित थे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment