.

जागो युवा संस्थान का महिला अस्पताल में सफाई अभियान,दूसरा गेट खोलने की मांग की


आजमगढ़: बदहाल व निरंकुशता का शिकार जिला महिला चिकित्सालय पर जागो युवो सेवा संस्थान की टीम पहुंची और अपने हर बुधवार गंदगी पर वार कार्यक्रम की चोट के जरिये चिकित्सालय प्रबंधन को जगाने का प्रयास किया। इसके उपरांत जेवाईएसएस के संयोजक विनीत सिंह रीशू व पवन सिंह ने बंद पड़े चिकित्सालय के दूसरे गेट को खुलवाने के लिए प्रभारी डा विनय यादव को एक पत्रक भी सौंपा।
हर बुधवार गंदगी पर वार का क्रम 17वें बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान महिला अस्पताल स्थित पार्क में जेवाईएसएस के युवाओं ने जमकर अपना पसीना बहाया, वहीं पार्क में ही मूत्रालय होने पर अपनी नाराजगी जाहिर किया और उस स्थल की पूरी साफ-सफाई किया। इसके बाद जेवाईएसएस ने लम्बे समय से महिला चिकित्सालय के बंद पड़े दूसरे गेट को खुलवाने के लिए एक पत्रक प्रभारी डा0 विनय यादव को सौंपा। जिसमे बताया कि एक ही गेट से एम्बुलेंस और अन्य वाहनों के आने जाने से बड़ादेव और चौक तक भारी भीड़ रहती है , साथ ही चिकित्सालय के सामने ही बड़े शाम्पिंग माल है जिसके कारण पूरे दिन चिकित्सालय के मुख्य गेट पर भारी जाम रहता है ऐसे में एम्बुलेंस ही सेवाएं जहां प्रभावित होती है वहीं एम्बुलेंस से मौजूद पीड़ित मरीज चिकित्सालय की दहलीज के पास में ही घंटो जाम में फंसी रह जाती है। जिसके कारण उनके जान का जोखिम बढ़ जाता हैं ऐसे में अगर चिकित्सालय का दूसरा गेट खोल दिया जाये तो जहां जाम से निजात मिलेगा वहीं एम्बलुेंस की आवाजाही काफी सुलभ हो जायेगा। ऐसी परिस्थितियों में तत्काल दूसरे गेट का खोला जाना अत्यंत आवश्यक हैं, अगर इसके बावजूद गेट को नहीं खोला गया तो हम पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे। उन्होंने पत्र में चिकित्सालय में व्याप्त गंदगी को लेकर भी अपनी शिकायत दर्ज करायी। इसके इतर जेवाईएसएस के सफाई के बाद तीमारदारों ने पूरे कार्यक्रम की बेहद प्रशंसा किया।
इस इस अवसर पर विनीत सिंह रिशु पवन सिंह, अटल सिंह, आकाश सिन्हा, चंद्रकांत उपाध्याय, अमन रावत, ऋषभ पांडे, अरविंद मौर्य, शैलेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह , रितेश सिंह, दीपक कुमार, नन्दलाल चौहान, कासिफ़ आदि मौजूद रहे रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment