नंदाव/आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदाव सरायमीर मार्ग पर स्थित गैस एजेंसी के पास मंगलवार की देर शाम को साइकिल सवार छात्रों व आॅटो रिक्शा से आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें साइकिल सवार मोहमद सैफ 10 पुत्र अंसार सरायमीर थाना क्षेत्र के नरदाह गांव निवासी की आॅटो की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई तत्पश्चात आॅटो चालक ने ब्रेक मारकर आॅटो भी पलट दिया और वह सकुशल निकल कर फरार हो गया। वही साइकिल सवार पंकज 12 पुत्र रामदयाल ,मोहम्मद तासिन 15 पुत्र अनसार सरायमीर थाना क्षेत्र के नरदाह घायल होकर गिर पड़ा। जहां स्थानीय लोगों ने नंदाव बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए जहां इलाज चल रहा है। वही आॅटो में बैठी कुछ महिलाएं को मामूली चोटें आई वह अपने घर की तरफ चली गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आॅटो को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
Blogger Comment
Facebook Comment