.

शिब्ली: अध्यक्ष के 06,महामंत्री के 5 पर्चे खरीदे गए,आचार संहिता अनुपालन समिति सक्रिय

आजमगढ़। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2017-18 की अधिसूचना जारी होने के बाद महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव आदर्श संहिता लागू हो गयी है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मो. खालिद ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशी महाविद्यालय से लेकर शहर तक अपने लगाये हुए बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि जो लिंगदोह समिति के आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आता है तत्काल हटवा लें। अन्यथा उनकों आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दोषी मानते हुए उनके पर्चें अवैध घोषित कर दिये जायेगे तथा उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही की जायेगी। छात्र व छात्राएं अपना परिचय पत्र निर्धारित स्थान, विभाग से 8 दिसम्बर तक अपराहन 3 बजे तक अनिवार्य रूप में प्राप्त कर लें। बिना परिचय पत्र के छात्रसंघ चुनाव में मतदान से वंचित हो जाएंगे। महाविद्यालय में आज नामांकन फार्म वितरण सुबह 9 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 06 फार्म, महामंत्री पद के लिए 05 फार्म तथा संकाय प्रतिनिधि में विधि संकाय हेतु 04, शिक्षा संकाय हेतु 02, कला संकाय हेतु 04 फार्म, विज्ञान संकाय हेतु 02 फार्म तथा वाणिज्य संकाय हेतु 03 फार्म का वितरण किया गया। चुनाव अधिकारी ने कहा कि नामांकन पत्र जिस प्रत्याशी के नाम से जारी किया गया। चुनाव अधिकारी ने कहा कि नामांकन पत्र जिस प्रत्याशी के नाम से जारी किये गये है। केवल वहीं नामांकन कर सकते हैं। किसी अन्य व्यक्ति के नाम से जमा करने पर वह नामांकन पत्र निरस्त कर दिया जायेगा। नामांकन फार्म के साथ छात्रसंघ चुनाव वर्ष 2017-18 हेतु नोटरी शपथ पत्र के लिए विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गये निर्देशों के संदर्श में दिशा-निर्देश भी दिये गये। कहा गया की सभी प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे अक्षरश: इसका पालन करेंगे। चुनाव अधिकारी डॉ. मोहम्मद खालिद ने सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. बीके सिंह को छात्रसंघ चुनाव के लिए मीडिया प्रभारी के रुप में मनोनीति किया है। प्राचार्य डॉ. ग्यास असद खान के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी, चीफ प्राक्टर, चुनाव सलाहकार, चुनाव पर्यवेक्षक, एवं चुनाव संचालन समिति ने आज महाविद्यालय परिसर में भ्रमण कर वीडियोंग्राफी कराकर आदर्श चुनाव आचार संहिता को सख्ती से पालन कराना शुरू कर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने आदर्श आचार संहिता अनुपालन समिति 2017-18 गठित कर दिया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment