.

संस्था आली ने निकाली जागरूकता रैली,राशन कार्ड को ले डीएम को ज्ञापन सौंपा

आजमगढ़। एसोसिएशन फॉर एडवोकेसी एण्ड लीगल इनिशिएटिव्स आली द्वारा जेण्डर हिंसा के विरूद्व 16 दिवसीय अभियान के तहत नेतृत्वकारी महिलाओं ने मंगलवार को निजामाबाद तहसील के सामने रैली निकाल कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली में होने वाली अनियमितता के खिलाफ रैली निकाल कर विरोध जताया तथा तहसील दिवस पर उपस्थित जिलाधिकारी को माँगों का 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम समनवयक अंशुमाला सिंह ने माँगों की जानकारी देते हुए बताया कि राश कार्ड की पुन: जाँच कराकर पात्र पाये गये लोगों के नाम पात्रता सूची में शामिल किया जाय। जिन लोगों ने आवेदन किया है। उस पर कार्यवाही किया जाये। राशन व अन्य सामग्री का वितरण सही मूल्य व मात्रा में कराया जाये। जिनके नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में शामिल है उन्हें राशन मिलना सुनिश्चित किया जाय तथा सूचनाधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4 के अन्तर्गत राश से सम्बन्धित सूचनाओं का सार्वजनिक रूप से प्रकाश कराया जाय। उन्होंने बताया कि समस्या की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने फरिहां, संजरपुर और राजापुर सिकरौर गाँव में राशन राशन कार्ड को लेकर होेने वाली अनियमितत की तुरन्त जाँच करने का आदेश भी दिया। रैली में आली कार्यकर्ता शबीना बानो, सुबिया, कनिज, सोन, लीला, तारिक और नेतृत्वकारी महिलाएं नूराना, नसरीन, नरगिस शान्ती, शायरा, शबीना, गीता, गिरीजा, संतरा, तबस्सुम, शाहीन और दूर दराज से आयी हुई ग्रामीण महिलाएं शामिल रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment