अतरौलिया/आजमगढ़। अतरौलिया नगर पंचायत में जाम की वजह से आए दिन फुटपाथ के स्थानीय दुकानदारों तथा राहगीरों में तू-तू मै-मैं होना एक आम बात हो चुकी है। कभी - कभी तो राहगीरों व फुटपाथ के दुकानदारों के बीच मारपीट तक की नौबत आ चुकी है। कारण फुटपाथों पर अनाधिकृत रुप से अतिक्रमण कर दुकानदारों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है। और उसे खाली कराना पुलिस की लिए एक चुनौती रही है। मंगलवार को जाम की समस्या को लेकर अतरौलिया प्रभारी निरीक्षक शिशिर त्रिवेदी द्वारा अतिक्रमण किए 38 लोगों पर जुमार्ना,13 लोगों को समन तथा 16 फुटपाथ दुकानदारों को धारा 510 के तहत चालान किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप तो मच गया। मगर अभी भी कुछ फुटपाथ अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर इसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। कार्रवाई की 24 घंटे भी नहीं बीते की पुन: फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा उसी हालत में अपनी दुकान लगा ली गयीं ,देखना यह है की स्थानीय पुलिस की कार्यवाही केवल रस्म अदायगी है या आगे और भी कुछ किया जायेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment