आजमगढ़: बुधवार को फूलपुर थाना क्षेत्र के एक ईट भट्टे पर काम कर रहे 16 बंधुआ मजदूरों को उप जिलाधिकारी फूलपुर व शर्म विभाग ने भठ्ठा मालिक के चँगुल से मुक्त करा दिया। साथ ही उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने भठ्ठा मालिक छोटे लाल यादव पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के फूलपुर क्षेत्र क्षेत्र के कटार गांव स्थित आदर्श ईट भट्टे पर पिछले डेढ़ महीने से छत्तीसगढ़ से आजमगढ़ मजदूरी करने आये मजदूरों का शोषण हो रहा था । जिसके चलते मजदूरों ने गांव वालों के माध्यम से श्रम विभाग को मुक्त कराने को प्रार्थना पत्र लिखा था। शिकायत मिलने के बाद बुधवार को श्रम विभाग व उप जिलाधिकारी ने छापा मार् कर 9 पुरुष व् 7 महिला मजदूरों को भठ्ठा मालिक के चंगुल से मुक्त करा दिया। साथ ही कहा गया की पुलिस सुरक्षा में मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया जायेगा। वही एसडीएम ने बताया की भठ्ठा मालिक के ऊपर संबन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर सख्त कार्यवाई की जायेगी ।
Blogger Comment
Facebook Comment