मेहनगर : आजमगढ़: मेंहनगर तहसील के प्राथमिक विद्यालय घटिया पर तैनात प्रधानाध्यापक पर ग्राम प्रधान ने नशे में धुत होकर विद्यालय होने का आरोप लगाया है। इस बाबत उसने शिकायती पत्र मंगलवार को एसडीएम मेंहनगर को दिया। जिस पर एसडीएम ने प्रधानाध्यापक का मेडिकल कराने का निर्देश सीएचसी प्रभारी मेंहनगर को दिया। प्राथमिक विद्यालय घटिया पर अरूण कुमार दूबे बतौर प्रधानाध्यापक तैनात है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक अक्सर ही शराब के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचते है। नशे में होने के चलते वह शिक्षकों, ग्रामीणों व बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते है। जिसके चलते विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल ही नहीं बन पा रहा है। इतना ही नहीं बच्चें रोज विद्यालय तो पहुंचते है, लेकिन पढ़ाई का कार्य न होने से वे सिर्फ समय बिता कर वापस घर लौटने को मजबूर है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रधान सितारा चौहान के पति जयमाल चौहान और ग्रामीण राम विजय मंगलवार को विद्यालय पर पहुंचे और उनसे इस बाबत पूछताछ किया तो प्रधानाध्यापक भड़क उठे।
Blogger Comment
Facebook Comment