.

मुबारकपुर: मिशन इन्द्र धनुष टीकाकरण रैली निकाल लोगों को किया गया जागरूक

शाहगढ़ :आज़मगढ़: सामुदायिक स्वास्थ्यक केंद्र मुबारकपुर के तत्वाधान में मिशन इन्द्र धनुष टीकाकरण रैली को हरी झडी दिखाकर डा.सी यादव अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर ने सुबह 9 बजे अशरफिया इण्टर कालेज मुबारकपुर से रवाना किया जिसमें लोगों को 9 बिमारियों के टीकाकरण की जानकारी रैली के माध्यम से दिया गया जिसमें पोलियो, काली खासी, टीवी, मास्तिष्क बुखार, निमोनिया, टी टी, लीवर कैंसर, चेचक आदि रोगों कि जानकारी अस्पताल कर्मियों व आशाबहु और अशरफिया इंटर कालेज के छात्रों ने रैली के माध्यम से लोगों को दी। रैली में तख्तियों पर रोगों के नाम और बचाव के नारे के माध्यम से जागरूक किया गया और पूरे नगर का भ्रमण किया गया। जागरूकता रैली बडी एर्जेन्टी, छोटी एर्जेन्टी, नगर पालिका, शाहमुहम्मदपुर, हैदराबाद, पुरारानी समौधी, पुराखिजिर रोडवेज, होता हुआ पुनः अशरफिया इंटर कालेज में आकार समाप्त हो गयी । रैली में मुख्य रूप से डा. एनए अन्सारी, डा.नवीन वर्मा, प्रमोद शर्मा, रविन्द्र कुमार, अजय कुमार, सुरेंद्र कुशवाहा, गुलाब, शुशील, अनिता शर्मा, सगीता, भानु मती, रेहाना, तरन्नुम आदि लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment