.

महिला सुरक्षा सप्ताह: विद्यालयों पर पंहुच महिलाओ/छात्राओंं को जागरुक कर रही पुलिस

ठेकमा/आजमगढ़: शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में दिसंबर माह के प्रथम पखवारे में महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जनपद के सभी अधिकारियों व थानों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों पर जाकर महिलाओं/छात्राआें को नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूक करें जिसको लेकर 4 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक महिला सुरक्षा सप्ताह का आयोजन जनपद में चलाया जा रहा है। इसमें विभिन्न स्कूल कॉलेजों में वृहद स्तर पर पूर्ण उल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। विपरीत परिस्थितियों में डटकर भी मुकाबला करने का बल महिलाओं को मिले इसी के तहत संबधित थानाध्यक्ष ने जानकारी दी। बुधवार को ठेकमा चौकी प्रभारी डीके पाठक ने बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा भगवानपुर स्थित अतिप्रष्ठित शिक्षण संस्थान एम.के.राय दीप आदर्श बालिका पीजी कॉलेज में छात्राआें को संबोधित किया। महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण हेतु जागृत करने का कार्य किया गया। चौकी प्रभारी द्वारा छात्र और छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया व महिला के साथ हो रही घटनाओं में उनके मुखर होने व आत्म बल बढ़ाने का कार्य किया गया। वही महाविद्यालय के सभागार में इस कार्यक्रम में घरेलू हिंसा महिला सुरक्षा संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम,अनैतिक देह व्यापार एवं रोकथाम,स्त्री प्रतिषेध अधिनियम व पास्को एक्ट के विषय में भी त्राओं को बताया गया। वही छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करने हेतु शासन द्वारा संचालित हंड्रेड नंबर 1090, एंटी रोमियो टिव्टर सेवा, व महिला सुरक्षा हेतु संचालित के विषय में भी छात्रों छात्राओं को जागरुक किया गया। इस अवसर पर पीजी कालेज भगवानपुर के प्रबंधक एम.के.राय व प्राचार्य डा. एम राजपूत,सराय,बबीता,सुनीता,शिक्षा राय,एल.एन विश्कर्मा,मुकेश पाठक,संतलाल,संजय आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान रामरूप यादव ने किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment