जौनपुर से मर्टिनगंज आया था बाइक की सर्विस के लिए मार्टीनगंज/ठेकमा: आजमगढ़ : दीदारगंज थाना थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज भादो मार्ग पर बाइक से गिर कर एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोग आनन फानन में उसे उपचार के लिए स्वास्थ केन्द्र ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला गांव निवासी मृत शिवरतन कुमार बिन्द 21 पुत्र जैतू बिन्द बुधवार की सुबह वह अपनी नई बाइक की सर्विस कराने के लिए मार्टिंनगंज सर्विस सेटंर पर आया था। सर्विस होने के बाद शिवरतन पुन बाइक से अपने घर जौनपुर लौट रहा था कि जैसे ही वह मार्टीनगंज-भादौ मार्ग पर ईट भटठे के आगे पहुंचा ही था कि संदिग्ध परिस्थितियों में वह बाइक से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना 108 एम्बुलैंस को दी। एम्बुलेंस उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले गई जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शिवरतन तीन भाई.बहन मे सबसे बडा था,पिछले मई मे ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी निशा का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक मुम्बई मे रहकर ट्रांसपोर्ट मे काम करता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन ने शव को वापस अपने घर लेकर चले गये। परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ था।
Blogger Comment
Facebook Comment