आजमगढ़: स्थानीय निकाय चुनावों के बाद छात्र संघ चुनावों का बिगुल बजते ही छात्र नेताआें ने चुनाव प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। कालेज के बाहर से लगायत सड़कों की दिवारों पर बैनर व पोस्टर लग गए है। निकाय चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के बाद अब प्रशासन की चुनौती शांतिपूर्ण छात्र संघ चुनाव कराना है । जिसकी तैयारी में जिला प्रशासन लगा भी है । शहर के शिब्ली व डीएवी महाविद्यालयों में जहाँ कालेज प्रशासन लिंगदोह समिति क सिफारिशों के अनुरूप चुनाव करने में जुट गए हैं वहीँ इसी क्रम में महाविद्यालय परिसरों में इधर उधर लगे पोस्टरों और बैनर पर उनकी नजर टेढ़ी हो गयी है। जिम्मेदार अधिकारी बुधवार को पूरे दिन इस तरह के बैनर और पोस्टर हटवाते नजर आये। वैसे भी जनपद भर में अधिकाँश महाविद्यालयों का चुनाव एक ख़ास रणनीति के तहत 10 दिसंबर को ही रखा गया है। बूढनपुर में छात्र संघ चुनाव की तिथि श्री शिवा पीजी कॉलेज पर तय हो गयी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा.केके मिश्र ने इस बात की जानकारी दी व बताया कि मतदान 10 दिसंबर को समय 9 बजे से शुरू होगा व 1 बजे तक चलेगा, 2 बजे से मतगणना प्रारम्भ हो जायेगी और उसी दिन शाम को चुनाव के परिणाम व शपथ ग्रहण समारोह होगा। चुनाव अधिकारी के रूप में डा.एस के.गौतम को नामित किया गया है । चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव लिंगदोह समिति के अनुसार ही होगा। सगड़ी में श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही छात्रसंघ की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है। प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों मतों को सहेजने के लिए जी जान से प्रसार प्रचार में लग गए हैं। चुनाव निर्वाचन अधिकारी डा.कैलाश नाथ गुप्त ने बताया कि. चुनाव एवं मतगणना 10 दिसम्बर को 9.00 बजे से 2.00 बजे तक चुनाव प्रक्रिया संचालित की जाएगी एवं 3.00 बजे से मतगणना की समाप्ति तक मतगणना एवं जीते हुए प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। उन्होंने आगे बताया कि. चुनाव सम्बन्धी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को लागू करते हुए आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए कालेज परिसर एवम आस-पास के बैनर पोस्टर आदि हटाए जायेंगे। यदि किसी प्रत्याशी द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन किया जाएगा उसका पर्चा निरस्त भी किया जा सकता है। महा विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। जो चुनाव सम्पन्न होने तक जारी रहेगी। चुनाव परिणाम घोषणा के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण कर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
Blogger Comment
Facebook Comment