.

महराजगंज : जेसीबी ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया,मौके पर मौत

महाराजगंज/आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार में चौक से पश्चिम महाराजगंज की तरफ आ रही जेसीबी ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। स्थानीय बाजार के लोगों ने जेसीबी के चालक समेत रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मय चालक के जेसीबी व लाश को थाने लाई जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के टीकर पैठान गांव निवासी मृत बुधिराम राजभर 50 पुत्र स्व रामबली राजभर बुधवार की देर शाम को अपने घर से परशुरामपुर बाजार सामान खरीदने के लिए साइकिल से गया था। वापस लौटते समय जैसे ही परशुरामपुर बाजार में ही पहुंचा ही था कि सरदहा बाजार की तरफ से आई जेसीबी ने उसकी साइकिल में धक्का दिया जिससे वह गिर गया और पहिए के नीचे आ गया घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है,जिसमें बड़े पुत्र हरेन्द्र की शादी हो चुकी है तथा बाकी अविवाहित है। पुत्र व एक लड़की अविवाहित हैं, घटना की जानकारी होते ही मृतक की पत्नी श्रीमती देवी का रो रो कर बुरा हाल है तथा मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। छोटे पुत्र महेंद्र ने जेसीबी वाहन व उसके चालक के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment