.

बाबरी विध्वंस: ओलमा कौंसिल,पीस पार्टी ने मनाया काला दिवस,काली पट्टी बांध निकाल जूलूस

आजमगढ़: अयोध्या में विवादित ढाँचा के ध्वस्त हुए पच्चीस साल पूरे होने पर बुधवार को ओलमा कौंसिल ने काला दिवस मनाया और काली पट्टी बाँधकर जुलूस निकाल कर विरोध जताया। आरयूसी के प्रदेश युवा अध्यक्ष नूरूल होदा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया जो तकिया, निस्वां गली पहाड़पुर होते हुए शिब्ली कालेज पहुँचा जहाँ उपस्थित उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति के सम्बोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बेलाल अहमद, नजम शमीम, हमजा, आजम, सरफराज खान, अफजल कशिक, शारिक शेख, आदिल, सलीम, खालिद आजमी, मजफूल आलम, नैश अंसारी, मो. रविश शाहनवाज, विशाल सिंह, विनोद राय, नवीन राय, महेन्द्र यादव, मुकेश कुशवाहा, अनिल श्रीवास्तव आदि अनेक लोग उपस्थित रहे। वहीँ अयोध्या में विवादित ढांचे के ध्वंस हुए 25 साल पूरे होने पर पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. मो. आसिफ खान ने बुधवार को कहा कि 6 दिसम्बर 1992 का दिन वह काला दिवस है। जिस दिन बाबरी मस्जिद शहीद की गयी और तब से देश की समस्त राजनैतिक दल मुसलमानों के साथ धोखा करती आ रही है। पार्टी के कोषाध्यक्ष अबू सूफियान ने कहा कि तत्कालीन देश प्रदेश की सरकारों ने मुसलमानों के जज्बात से खिलवाड़ किया था और इसके दोषी खुले आम घूम रहे हैं। उन्होंने सरकार से दोषियों पर कार्यवाही करने की माँग करते हुए सजा दिलाने की माँग की और कहा कि अदालत के फैसले को स•ाी लोगों का मानना चाहिए।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment