.

जहानागंज :संदिग्ध हालात में गोली लगने से महिला की मौत,पुलिस जांच में जुटी

जहानागंज :आजमगढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआं गांव में बुधवार की रात करीब आठ बजे संदिग्ध हालात में गोली लगने से महिला की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या माना जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक लइसेंसी पिस्तौल कब्जे में ले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के महुआ गांव निवासी नीरज सिंह (29) पत्नी रामपाल सिंह बुधवार की रात करीब आठ बजे कमरे में सोई थी। अचानक गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा की सिर में गोली लग जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर गांव में दुर्घटना या आत्महत्या को लेकर तरह-तरह के कयासों का बाजार गर्म है। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं। मृतका का पति सीआरपीएफ में झारखण्ड में तैनात है और बताया जा रहा है की वह 03 दिसंबर को ही छुटटी से वापस ड्यूटी पर लौटा है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment