.

नारी शक्ति संस्थान ने पहल कर रक्तदान शिविर का आयोजन किया


आजमगढ़: बचाये किसी की जान, आईये करें रक्तदान की सोच के साथ नारी शक्ति संस्थान द्वारा गुरूवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष व संस्थान की संरक्षक श्रीमती शीला श्रीवास्तव का संस्थान द्वारा बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत श्रीमती श्रीवास्तव ने इस नेक पहल के लिए नारी शक्ति संस्थान की टीम की तारिफ करते हुए महिला रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर के माध्यम से 15 यूनिट रक्त संचित किया गया। रक्तदाताआें में संस्था की विजय लक्ष्मी मिश्रा, डा वन्दना द्विवेदी, प्रियंका चौरसिया, नीतू कश्यप, पूनम जसपाल सिंह, शिखा अग्रवाल, प्रीति गिरी, सूर्या मिश्रा, शामली, डा पूनम तिवारी, शशि सिंह, प्रज्ञा सिंह सहित आदि नारीशक्ति शामिल रही।
नारी शक्ति संस्थान की संरक्षक विजयलक्ष्मी मिश्रा व नीलिमा श्रीवास्तव ने मानवीयता की रक्षा करने के लिए रक्तदान को महादान बताते हुए संयुक्त रूप से कहा कि मानवता की रक्षा रक्त से हो सकती है। हमारा लक्ष्य है कि जनपद में किसी पीड़ित को भी रक्त का अभाव न हो, समय पर उसे रक्त की पूर्ति हो सके। इसी सोच को सार्थक करने के लिए नारीशक्ति संस्थान ने पहली बार इस तरह का आयोजन किया।
नारी शक्ति संस्थान की डा0 वन्दना द्विवेदी ने कहा कि निश्चित तौर पर इस रक्तदान शिविर के जरिये कुछ लोग लाभांवित होंगे लेकिन आगे भविष्य में संस्थान व्यापक पैमाने पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी ताकि मानवीयता को बचाया जा सके।
नारी शक्ति संस्थान की सचिव डा पूनम तिवारी ने रक्तदान शिविर में आयी हुई समस्त नारीशक्तियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम उन सभी नारीशक्तियों के आभारी हैं जिन्होंने इस नेक काम में आकर अपना सहयोग दिया है। श्रीमती तिवारी ने बताया कि रक्त दान शिविर की खासियत रही कि केवल महिलाएं ही रक्तदाता थी, साथ ही यह व्याप्त भय दूर करने का प्रयास किया गया कि महिलाएं रक्तदान नहीं कर सकती।
इस अवसर पर उत्साहवर्धन के लिए निमिषा अग्रवाल, सुधा तिवारी, अर्चना वत्सल, राधा अग्रवाल, अनीता द्विवेदी, डा शशि श्रीवास्तव, डा शैलजा त्रिपाठी, शीला दुबे, ममता राय, संगीता तिवारी, सुधा गोयल, मीरा अग्रवाल, अनीता द्विवेदी, माधुरी मिश्रा, अनीता खंडेलिया, बबिता जसरासरिया, अनीता श्रीवास्तव, शैल राय सहित आदि नारीशक्तियां मौजूद रही।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment