आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के फैसले के विरोध में कलेक्ट्री कचहरी रिक्शा स्टैण्ड में धरना देकर फैसले को वापस लेने की मांग किया। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा का संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया। इस अवसर पर धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है बेतहासा मंहगाई बढ़ी है। सरकार हर मोर्चे पर असफल है। प्रदेश के किसान, व्यापारी नोटबंदी और जी0एस0टी0 जैसे जनविरोध फैसले से तबाह हुआ है। श्री यादव ने कहा कि बिजली की बढ़ी दरों से पहले से ही बदहाल प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूंजीपति माला-माल हो रहे हैं और गरीब, किसान, व्यापारी बर्बादी के कगार पर हैं। पूर्व मंत्री श्री यादव ने कहा कि अगर बिजली दरों की बढ़ोत्तरी वापस नहीं ली गई तो समाजवादी कार्यकर्ता ईंट से ईंट बजा देंगे। स0पा0 जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों से आम जनता ठगी महसूस कर रही है। गैस के दामों में पहले ही भारी बढ़ोत्तरी हो गई है इसके बाद बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी से आम आदमी बर्बाद हो जायेगा। श्री यादव ने कहा कि चौबीस घंटे बिजली देने का दावा हवा-हवाई साबित हुआ है। मंहगाई से आम उपयोग के सामानों के दाम आसमान पर हैं। किसानों, व्यापारियों के साथ ही नौजवानों को छला गया है। श्री यादव ने कहा कि बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी कुछ पूजीपतियों को फायदा पहुचाने के लिये उठाया गया कदम है, जिसका समाजवादी पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी। श्री यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासन को सौपा गया, जिसमें बिजली दरों में की गई बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग की गई। धरने में विधायक कल्पनाथ पासवान, आलमबदी आजमी, पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, श्यामबहादुर सिंह यादव, वि0सभा अध्यक्ष डा0हरिराम सिंह यादव, हरिश्चन्द्र यादव, जैराम सिंह पटेल, गुलाबचंद चौहान, रामप्रवेश यादव, अशोक, रामाश्रय चौहान, रामदरश यादव, शोभनाथ यादव, राजनरानयन, विजय यादव, मुखराम, राजेश गिरी, आशीर्वाद, शिशुपाल सिंह, गायक कमलेश यादव, सुनीता सिंह, आशा यादव, संतलाल विश्वकर्मा, भानुमति सरोज, द्रौपदी पाण्डेय, बलवंत सिंह, चन्द्रशेखर, शिवसागर यादव आदि उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment