.

दो दिवसीय जिला वालीबाल चैम्पियनशिप का हुआ भव्य उद्धाटन,16 टीमें भाग ले रही

 प्रदेश स्तरीय चैपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित 12 उम्दा खिलाड़ि

आजमगढ़: जिला वालीबाल एसोसिएशन आजमगढ़ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला वालीबाल चैम्पियनशिप का उद्धाटन प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्यविकास अधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा एसके तिवारी, आईएमए अध्यक्ष डा स्वास्ति सिंह ने संयुक्त रूप से वालीवालयुक्त फीता को काटकर किया। इसके बाद प्रभारी डीएम ने खिलाड़ियां से परिचय प्राप्त किया। 
चैम्पियनशिप उद्घाटन के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने  कहाकि खेलों से जहां शारीरिक विकास होता है, वही आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाला खिलाड़ी अपने जिले का प्रतिनिधित्व प्रदेश व देश स्तर पर करे यहीं मेरी कामना है। प्रभारी डीएम श्री सिंह ने आयोजन समिति के सचिव डा विनय यादव व उनकी टीम बधाई की पात्र हैं जिन्होंने वालीवाल की जिले की सर्वश्रेष्ठ टीमों को चुनाव किया है। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को स्वागत बुकें व बैच लगाते हुए अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दो दिवसीय चलने वाले चैम्पियनशिप में जनपद की 16 टीमें भाग ले रही है। चैम्पियनशिप में पहला मुकाबला नेहरू क्लब आजमगढ़ व मंजिल पट्टी आजमगढ़ के बीच खेला जिसमे नेहरू क्लब विजेता रहा। मैच के रैफरी डा विनोद सिंह रहे। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ख्यातिलब्ध राष्ट्रीय कोच चौधरी दरियाव सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि इस प्रतियोगिता के उत्कृष्ट 12 खिलाड़ियों का चयन होगा जिन्हें मैनपुरी मे आयोजित प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती शीला श्रीवास्तव, विजेन्द्र सिंह, डा रामाश्रय शर्मा, प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी, रामाधीन सिंह, डा विनय यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, विनोद श्रीवास्तव, मुहम्मद जलालुद्दीन, दिनेश यादव, दिनेश सिंह, योगेन्द्र यादव, राकेश सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, कोमल यादव, अजेन्द्र राय, शशिकान्त यादव, अतीक अहमद, हरिलाल यादव, डा श्याम नरायन सिंह आदि सहित भारी संख्या में वालीबाल प्रेमी मौजूद रहे। दो दिवसीय जिला वालीबाल चैम्पियनशिप का उद्धाटन

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment