.

सीडीओ ने नौनिहालों को पोलियो खुराक पिला मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण का उद्घाटन किया

आजमगढ़ 07 दिसम्बर 2017 -- प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा 5 नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिला कर सघन मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम के तृतीय चरण का उद्घाटन जिला महिला अस्पताल में किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि इन्द्र धनुष कार्यक्रम एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है इसके शत-प्रतिशत सफलता मंे सभी सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी पूरे मनोयोग के साथ पूरे कत्र्वयों का पालन करें ताकि शत-प्रतिशत पात्र बच्चें आच्छादित हो सकें। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम 7 से 18 दिसम्बर 2017 तक जनपद में चलाया जायेगा। शून्य से 2 वर्ष के कुल 34059 बच्चों का लक्ष्य इस कार्यक्रम के तहत निर्धारित किया गया है। जिसमें 6472 गर्भवती महिलाओं की संख्या का लक्ष्य निर्धारित है। कुल नियोजित सत्रांे की संख्या 2905 है। कार्यक्रम की सफलता हेतु कुल 442 एएनएम, 173 पर्यवेक्षक, 23 प्लानिंग यूनिट तथा इस अभियान में  कुल 86 चिकित्साधिकारियों को लगाया गया है।
इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी का स्वागत मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एसके तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 संजय, अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment