.

09 दिसम्बर को जनपद के सभी न्यायालयों राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

आजमगढ़ 07 दिसम्बर 2017 -- आगामी 09 दिसम्बर को दिवानी न्यायालय आजमगढ़ एवं जनपद के सभी तहसीलों तथा अन्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमें दिवानी, फौजदारी, पारिवारिक विवाद, राजस्व, चकबन्दी, वन विभाग, मोटर अधिनियम, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पेंशन, 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, विद्युत, जल आदि के मुकदमें निस्तारित किए जायेगें।  यह जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार वर्मा ने बताया है कि उक्त लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज अपरान्ह 1.30 बजे दी यूनाइटेट इण्डिया इन्श्यूरेन्स कम्पनी लि0 से सम्बन्धित मोटर दुर्घटना प्रतिकर मुकदमें का प्री ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमें मोटर दुघर्टना प्रतिकर वादों को अधिक से अधिक निस्तारण हेतु बल दिया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment