आजमगढ़ : योग मंच के साधक साधिकाओं के आग्रह पर कुंवर सिंह उद्यान को जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने इसे धरना व बैठक निषिद्ध स्थल घोषित किए था लेकिन इसके बावजूद भी सैकड़ों महिलाओं द्वारा गुरुवार को बैठक की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बैठक कर रही महिलाओं को समझा-बुझाकर उद्यान खाली करने का आदेश दिया और बताया कि उद्यान सिर्फ सुबह 9:00 बजे तक के लिए मान्य किया गया है वह भी टहलने और योग प्राणायाम के लिए। आगे से इसमें किसी भी प्रकार की कोई बैठक ना हो मौके पर उपस्थित योग मंच के रवि प्रकाश यादव ने बताया कि पार्क में बैठक और धरने करने वाले लोग पार्क में गंदगी फैला देते हैं। जिससे पार्क में व्यायाम और योगाभ्यास करने के लिए आए हुए साधक साधिकाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Blogger Comment
Facebook Comment