आजमगढ़ : गुरुवार को जिले के रानी की सराय कस्बे में स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में नागरिक पैसे का लेन देन कर रहे थे कि एक युवक संदिग्ध परिस्थितियो मे घूम रहा था। इसी बीच पैसा निकाल कर गिन रहे एक व्यक्ति की जेब में उसने ज्यों ही हाथ डालना चाहा बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की निगाह उस पर पड गयी और गॉर्ड ने बिना देर किये उसे दबोच लिया। गार्ड से पूछताछ में युवक ने कहा वह पैसा निकालने आया है जबकि उसके पास न तो एटीएम था और नही पासबुक । संदेह वाश डांट डपट होने पर युवक ने कबूल किया की वह बैंक परिसर में किसी की रकम पर हाथ साफ करने के प्रयास में था। इसके बाद गार्ड की सूचना पर पहुची पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछ ताछ शुरू कर दी है । संदिग्ध उचाक्का हरेराम लालगंज का रहने वाला बताया जाता है।
Blogger Comment
Facebook Comment