.


दहेज की मांग पूरी न होने पर किया शादी से इंकार
आजमगढ़: देवगांव कोतवाली में बुधवार को दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। युवती ने अपने होने वाले ससुर के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। नामजद किया गया आरोपी वाराणसी के सारनाथ थाना अंतर्गत नक्सीघाट का निवासी है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़ी की रहने वाली विनीता सिंह पुत्री ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह जयदीप सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी नक्सीघाट थाना सारनाथ जिला वाराणसी के साथ तय हुआ था। ससुराल वालों ने दहेज के रुप में 12 लाख रुपये की डिमांड रखी। एडवांस के रूप में उसके पिता ने आठ लाख रुपये उन्हें दे भी दिए। इसके बाद होने वाले ससुर कमलेश सिंह ने आठ लाख और दहेज के रुप में देने के लिए पिता पर दबाव बनना शुरू कर दिया। पिता ने जब और दहेज दे पाने में असमर्थता जताई तो उन्होंने गाली-गुप्ता देते हुए उसके पिता को भगा दिया और शादी करने से भी इंकार कर दिया। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद शुरू कर दी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment