आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार में कांखभार बनकटिया मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान का ताला तोड़कर दो लाख तीस हजार रुपये के लगभग की शराब पर चोरों ने बीती रात हाथ साफ कर दिया। सुबह 5:00 बजे दुकान का ताला टूटा देख ग्रामीणों ने सेल्समैन को सूचना दिया और मौके पर पहुंचे सेल्समैन सुनील सोनकर पुत्र मुन्नीलाल निवासी काखभार रौनापार ने बताया कि एक ही कमरे में अंग्रेजी व बीयर शराब की दुकान चल रही थी जिस का ताला तोड़कर रात में चोरों ने अंग्रेजी शराब की 45000 रूपए की बोतल और मंहगी अंग्रेजी शराब की 165000 की 30 पेटी शराब उठा ले गए और साथ ही 47000 मूल की बीयर और 1000 नकद चोरों ने उठा लिए । इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे कर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी गई है । सेल्समैन का कहना है कि रात्रि 9:30 बजे दुकान बंद करके वह कांखभार स्थित घर चले गए । सुबह 5:00 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी थी की शराब की दुकान में चोरी हो गई है। दुकान पर देखा तो बियर की दुकान से 20 पेटी और अंग्रेजी की दुकान से 30 पेटी शराब चोर उठा ले गए।
Blogger Comment
Facebook Comment