आजमगढ़। पूर्वांचल पूर्व सैनिक कल्याण समिति के तत्वावधान में गुरूवार को सोलजर बोर्ड कार्यालय परिसर में पूर्व सैनिकों ने झण्डा दिवस मनाया एक दूसरे को झण्डा लगाकर अपनी सामर्ध्य के अनुसार देश की रक्षा करते हुए आत्म बलिदान करने वाले सैैनिकों की विधवाओं व परिजनों के कल्याणार्थ आर्थिक योगदान किया। सशस्त्र सेवा झण्डा दिवस के मौके पर कैप्टन नन्दलाल यादव ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में झण्डा दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और देश वासियों से झण्डा दिवस के उपलक्ष्य पर सैनिकों के हितार्थ योगदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन रधुनाथ पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर कैप्टन उमाशंकर सिंह, रणजीत सिंह, सल्टू राम, केदार यादव्, वशिष्ठ सिंह, शिवमूर्ति यादव, भोला राय, रामलखन दूबे, हौसिला सिंह, दिलराम यादव, रामअवध यादव, चन्द्रजीत यादव, सूर्यभान यादव, नन्दाराम यादव, रामदरश वर्मा, शिव चन्द्र मौर्य, जगधारी यादव आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment