सगड़ी: आजमगढ़: शुक्रवार की सुबह बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भदांव के पास शारदा सहायक खंड 32 के माइनर में युवक का गोली मार हत्या कर फेका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। पास मिले कागजातों से मृतक की पहचान विभांशू प्रताप पांडेय 27 वर्षीय पुत्र रमाशंकर पांडेय निवासी गोरखपुर जिले के भैवापार थाना क्षेत्र के उच्च गांव के रूप में गयी है । उसकी पीठ में गोली मार कर हत्या किये जाने का अनुमान है । मृतक की दाहिनी आंख पर भी चोट का निशान है । हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पर 500 मीटर की दूरी पर कुदारन तिवारी गांव के पास लावारिस हाल में खेत के किनारे एक स्विफ्ट डिजायर कार भी खड़ी मिली है। सुबह ग्रामीणों ने लाश को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है लावारिस स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी गोरखपुर जिले की बताई जा रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment