आज़मगढ़: आजमगढ़ से चलकर वाराणसी सिटी जाने वाली तमसा एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार की सुबह पटरी से उतर गया। यार्ड से प्लेटफार्म एक पर जाने के दौरान आज़मगढ़ स्टेशन के पास यह घटना हुई। मूसेपुर रेलवे क्रॉसिंग गेट नम्बर 28 के पास तमसा 55135 के पटरी से उतरने की खबर मिलते ही हड़कम मच गया। इंजन पर सवार ड्राइवर व अन्य स्टाफ इससे हताहत नही हुए। सुबह पौने पांच बजे हुई इस घटना के बाद मौके पर आरपीएफ,जीआरपी समेत अन्य रेलवे स्टाफ ट्रैक पर लाने की कवायद में जुट गए। मउ से दुर्घटना राहत ट्रेन से यातायात खण्ड के अफसर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद इंजन को वापस पटरी पर लाया गया। इस घटना में कोई हताहत नही है। गौरतलब है कि तमसा पैसेंजर प्रतिदिन आजमगढ़ से सुबह 05:00 से चल कर मऊ होते हुए 09 बजे वाराणसी पंहुचती है।
Blogger Comment
Facebook Comment