.

नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश केसरी पहलवान को किया सम्मानित

आठ बार स्टेट विजेता व पांच बार नेशनल विजेता रह चुके है जहानागंज के रमाशंकर यादव
आजमगढ़: शहर में शुक्रवार को यूपी केसरी पहलवान का सम्मान नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव एवं उनके बेटे प्रणीत श्रीवास्तव हनी ने किया। यह कहना गलत नहीं होगा कि सामाजिक सरोकारों से सम्बद्ध लोगों को सम्मानित करने वाले अपने पति स्व. गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव के पद चिनहों पर चलते हुये श्रीमती शीला श्रीवास्तव ने यह प्रयास शुरू किया है और यह संदेश भी दिया है कि अब वह भी अपने पति के तरह हर सामाजिक गतिविधियों में पूरा सहयोग प्रदान करेंगी।
सम्मानित किये गये यूपी केसरी पहलवान रमाशंकर यादव पुत्र देवनन्दन यादव है। वह जिले के जहानागंज विकास खण्ड के धरवारा गांव के रहने वाले हैं। बीते 04 दिसम्बर को गोरखपुर में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रमाशंकर यादव को 51 हजार रूपये नकदी के साथ यूपी केसरी का सम्मान प्रदान किया था । श्री यादव पिछले २० वर्षो से पहलवानी कर रहे हैं तथा उनका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती के क्षेत्र में अपने आप और इस जिले को पहचान देने की है। श्री यादव आठ बार स्टेट विजेता व पांच बार नेशनल विजेता रह चुके हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने राष्ट्रिय स्तर पर चैम्पियनशिप जीती थी और उसी के बाद उनको रेलवे में नौकरी मिल गयी । वर्ष 2007 में उन्होंने सब जूनियर नेशनल गोल्ड मेडल भी जीता था। बीते दिनों बलिया के सिन्दरपुर में हुये अंतराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में उन्होंने पाकिस्तान के पहलवान को पटकनी दी थी। सम्मान करने के बाद समारोह को सम्बोधित करते हुये श्रीमती शीला श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के प्रतिभाओं का सम्मान करके वह हमेशा खुद को सम्मानित महसूस करती हैं। उन्होंने कहाकि इस जिले में प्रतिभाओं की कोर्ई कमी नहीं है। हर क्षेत्र में इस जिले के नौजवान आगे हैं। बस जरूरत इस बात की है कि उनके प्रतिभा को निखारने का प्रयास हो तथा उनको मंच मुहैया कराया जाये। इसके लिये उनके स्तर से जितना भी संभव हो सकेगा, वह करेंगी। इस अवसर पर अनिलेश यादव, अखिलेश यादव, श्यामसुन्दर, अभय सिंह, लल्लू सोनकर, विनीत सिंह, रहिमुद्दीन खान, अभिषेक सिंह, रामकेश यादव, संगम राय, शुभम स्वरूप, विशाल, अर्जुन आदि लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment