.

जिला चिकित्सालय पंहुच हिन्दू युवा वाहिनी दल ने लिया जायजा,सौंपा ज्ञापन





आजमगढ़: स्वास्थ्य सेवा के प्रति निरंतर मिल रही शिकायतों की वास्तविकता को जानने के लिए हिन्दु युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व संयोजक हरिवंश मिश्र शुक्रवार को जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां व्याप्त अनियमितताओं पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से वार्तालाप किया और यथाशीध्र व्यवस्था में सुधार करने की चेतावनी दिया और जिलाधिकारी को इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन सौंपकर गरीबों की स्वास्थ्य सेवा में हो रही लापरवाही के प्रति आगाह किया।
सौंपे गये ज्ञापन में हियुवा के पूर्व अध्यक्ष व संयोजक हरिवंश मिश्र ने बताया कि वर्तमान समय में जिला चिकित्सालय अनियमिताओं, निरंकुशता व भ्रष्टाचार का पर्याय बना हुआ हैं, चिकित्सालय में मानवीयता को ताक पर रखते हुए चिकित्सक गरीब, असहाय की उपेक्षा कर रहे है। श्री मिश्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में गरीबों को बाहर की दवाईयां प्रमुखता से लिखी जा रही है और चिकित्सालय की दवाईयों की कालाबाजारी की जा रही है। ब्लड जांच व सोनोग्राफी के नाम पर भी बाहर भेज दिया जाता है। एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए आनाकानी की जाती है, ज्यादा कहने सुनने पर साफ तौर पर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है कहकर गरीब मरीजों को परेशान किया जा रहा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सकों द्वारा शासन की योजनाओं पर पलीता लगाया जा रहा है, इस कार्यप्रणाली का हिन्दु संगठन पूरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सभी हिन्दु संगठन पूरे चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए मरीजों से स्वास्थ्य सेवा के बारे में पूछताछ करेंगे अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो पूरे प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण गोरखपुर में सरकार की बदनामी हुई लेकिन हम अपने जनपद में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करके सरकार का मान बढ़ाने का काम करेंगे। श्री मिश्र ने डीएम से यथा शीध्र सरकार के मंशानुरूप पारदर्शी व न्यायोचित व्यवस्था कराने की अपील किया ताकि जनपदवासियों को अव्वल दर्जे की स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सके।
प्रतिनिधिमण्डल में विश्व हिन्दू महासंघ के जिला प्रभारी हलधर दूबे, पप्पू चतुर्वेदी, भानव सिंह, सर्वेश, रामसकल चौहान, राजेश पाण्डेय, राहुल मिश्रा, राकेश सिंह, प्रिंस सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, राहुल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment