.

बिलरियागंज हत्याकांड: प्रेम त्रिकोण में मारा गया युवक,खुलासे के करीब पुलिस

आजमगढ़: शुक्रवार की सुबह बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भदांव गाँव के पास गोली मार कर फेका गया युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी । ग्रामीणों से जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पास मिले आईडी कार्ड से मृतक की पहचान की। वह विभांशू प्रताप पांडेय पुत्र रमाशंकर पांडेय निवासी ग्राम उच्चगांव थाना बेलीपार जिला गोरखपुर का रहने वाला था,जांच में यह भी में पता चला कि विभांशु आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली के रामगढ़ स्थित महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष का छात्र था। । घटना स्थल से थोड़ी ही दूर पर एक लावारिस स्विफ्ट डिजायर कार भी मिली जो की मृत युवक ही लेकर आया था। परिजनो ने बताया कि अपने मित्र की कार लेकर वह आजमगढ़ के लिए निकला था लेकिन आज सुबह उसका शव बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भदांव गांव के पास मिला। दिन भर की भागदौड़ के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड की गुथ्थी सुलझा ही ली , एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की प्रेम त्रिकोण के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार जीयनपुर कोतवाली के बांसगांव के प्रधान और मृत युवक दोनों एक ही लड़की को चाहते थे, इसको ले कर दोनों में रजिश भी चल रही थी। इधर गोरखपुर से आये परिजनों की तहरीर पर पुलिस प्रधान श्याम नारायण राय और लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर इस हत्याकांड की अन्य कड़ियाँ जोड़ रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment