.

सरायमीर तबलीगी सम्मेलन: इबादत के साथ दूसरों की भलाई करने वाला ही सच्चा मुसलमान

आजमगढ़: सरायमीर क्षेत्र के कुरियावां गांव के बाहर सिवान में मुस्लिम समुदाय के द्वारा दीनी प्रचार-प्रसार के लिए दो दिवसीय तबलीगी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन के प्रथम दिन मौलाना हबीबुर्रहमान ने अपने सम्बोधन में कहा कि अल्लाह ताला ही खालिक व राजिक है , अल्लाह ही सब कुछ करने वाला है । उसकी रहमत हर समय बारिश के भांति जमीन पर बरसती रहती है, हर मनुष्य को दिल साफ करके इस रहमत की वर्षा से लाभ उठाना चाहिए । मौलाना नूरूद्दीन ने लोगों से कहा कि अल्लाह की रस्सी को मजबूती से पकड़ कर उसके पैगम्बरों के द्वारा बताए गए सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। मौलाना कलीमुल्लाह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने अपने घरों को दीनदार बनाने की फिक्र करें । इस कार्य के लिए हमें महीने में तीन दिन और साल में चालीस दिन निकालना चाहिए और अच्छे कार्य करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी करना चाहिए । अंत में मौलाना शकील अहमद ने कहा कि सच्चा मुसलमान वही है जो ईश्वर की इबादत के साथ दूसरों की भलाई के लिए कार्य करें । इस सम्मेलन में आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, बलिया, चंदवली , भदोही, गाजिपुर , गोरखपुर की नौ जनपद की जमात के लोग शामिल हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment