.

दक्षिण कोरिया से लौटे अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक अजेंद्र का बैडमिंटन संघ ने किया स्वागत

आजमगढ़ : दक्षिण कोरिया के ग्वांजू शहर  में आयोजित दस दिवसीय मास्टर ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड बैडमिंटन प्रतियोगिता में जनपद के अजेन्द्र राय निर्णायक के रूप में शामिल हुए। शुक्रवार को दक्षिण कोरिया से लौटने पर अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक अजेंद्र राय का जिला बैडमिंटन संघ ने भव्य स्वागत किया । स्वागत से अभिभूत श्री राय ने कहा कि मैंने अपने विदेश दौरों में महसूस किया है की वहां के लोग ईमानदार, सहयोगी, मिलनसार है और टीमवर्क में विश्वास रखते है। सदैव एक दूसरे के प्रति समर्पित रहते है। वहां कार्य ज्यादातर हाईटेक टेक्नोलाजी की मदद से किया जाता है। खेल के क्षेत्र की सारी सुविधाएं अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार है। उन्होंने कहा की आजमगढ़ में सकारात्मक परिवर्तन की जरूरत है। यहां भी व्यवसायिक क्रीड़ा स्कूल विकसित होने चाहिए ताकि लोगां को कार्य व्यवसाय से ऊपर उठकर स्वस्थ्य एवं सकारात्मक मनोरंजन मिल सके।
 उन्होंने बताया की जिला स्तर पर शीघ्र ही अम्पायर्स वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा। जिला बैडमिंटन संघ के संरक्षक डॉ. अनूप सिंह यादव, अध्यक्ष डॉ. डीपी राय, कोषाध्यक्ष रमाकांत वर्मा, सचिव डॉ. पीयूष यादव, नीरज अग्रवाल, केएम श्रीवास्तव, पुनीत राय, विनीत राय, राजेन्द्र प्रसाद यादव, अजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विजय सिंह सहित अन्य लोगों ने बुके देकर सम्मानित किया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment