आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव के पास सड़क पार कर रही वृद्धा अज्ञात वाहन की चपेट में आयी गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना करने वाला वाहन चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया। पासीपुर रसुलपुर गांव निवासिनी 60 वर्षीय तारा राजभर पत्नी स्वदेशी राजभर शुक्रवार को दिन में पशुओं के चारा के लिए घास काटने घर से निकली। वह घर के सामने स्थित आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग को पार कर रही थी। इसी दौरान अतरौलिया की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी। रास्ते से गुजर रहे लोगों सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर एसओ कप्तानगंज ज्ञानेश्वर मिश्रा मय दल बल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तारा राजभर दो पुत्र व तीन पुत्रियों की मां बताई गई है।
Blogger Comment
Facebook Comment