तहबरपुर/आजमगढ़। थाना क्षेत्र के नासिरूद्दीनपुरा (मिश्ररादीपुर) गांव में सोमवार की सुबह करीब सात बजे एक 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और जाचं में जुट गई। जानकारी के अनुसार तहबरपुर थना क्षेत्र के नासिरूद्दीनपुरा गांव निवासी मृत मातबर राय पुत्र रामधारी सोमवार की सुबह घर से पैदल स्थानीय गांव में बीड़ी लेने के लिए जा रहे थे तभी संदिग्ध परिस्थयिों में गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोग घटना की सूचना परिजन को दिये। मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र अमर ने जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया और पुलिस से पोस्ट मार्टम की मांग किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। इस सबंध में तहबरपुर थानाध्यक्ष विकास पाडेंय ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृत के पास एक पुत्र एक पुत्री है। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।
Blogger Comment
Facebook Comment