फूलपुर से दवा लेकर वापस माहुल जा रही थी घर,परिजन में मचा कोहराम आजमगढ़: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुरासन रोड़ के पास सोमवार की शाम को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक सहित चालक को कोतवाली ले गई। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के चकबभनी गांव निवासनी मृतका गुजराती 50 पत्नी मिनकू सोमवार की शाम को अपने भतीजे के साथ बाइक से फूलपुर कस्बा में दवा लेने के लिए गई थी। दवा लेने के बाद वह पुनः बाइक से अपने घर वापस जा रही थी कि जैसे ही खुरासन रोड के पास पहुंची ही थी कि तभी बाइक अनियंत्रित हो गई। और महिला छिटकर कर ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई और भतीजा मामूली रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक सहित चालक को फूलपुर कोतवाली में ला कर बंद कर दिया। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नही पड़ी थी। मृतका के पास तीन पुत्र दो पुत्र है। परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
Blogger Comment
Facebook Comment