.

जहानागंज: सड़क हादसे में घायल रहे युवक की इलाज के दौरान मौत

आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर के समीप लगभग बारह दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की सोमवार को सुबह इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गयी। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी 23 वर्षीय सूरज पुत्र चन्द्रदेव परिवार के भरण पोषण के लिए प्राइवेट वाहन चलाता था। वह 23 नवंबर की देर शाम को किसी रिश्तेदारी से बाइक पर सवार होकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में चक्रपानपुर के समीप पहुंचा था। उसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायलावस्था में ग्रामीण उसे जहानागंज स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। परिवार के लोग सूरज को शहर के लछिरामपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे सूरज की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत सूरज दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बहने भी हैं। सूरज की मौत से परिवार में रोना पिटना मचा हुआ है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment