आज़मगढ़ : शिब्ली कालेज छात्रसंघ में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर कमर कमाल, महामंत्री पद पर मो राविश ने जीत हासिल की जबकि विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर मो. हाशिम विधि संकाय प्रतिनिधि पद पर मो. अबू हमजा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर शकीब ;बी.एड. संकाय प्रतिनिधि पद पर मो. उजैफा व कला संकाय प्रतिनिधि पद पर मो. सैफ आजमी जीते। अध्यक्ष पद पर विजेता कमर कमाल को 1845, जबकि मोईन खान को 1371, रजनीश यादव को 584 व सुधांशु राय को 452 वोट मिले। सुधांशु की जमानत जब्त हो गयी। वहीं महामंत्री पद पर मोहम्मद राविश को 1788 वोट मिले जबकि शमशुद्दीन अहमद को 1662, अभिषेक पाण्डेय को 742, संजय निषाद को 522 व वरुण यादव को 162 वोट मिले। वरुण की जमानत जब्त हुई। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए मो सैफ आज़मी 808, अमीर हमजा को 476, आशुतोष दुबे को 301 व विशाल शर्मा को 355 वोट मिले। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि में मोहम्मद हाशिम को 994, उपेन्द्र पाण्डेय को 663 वोट मिले। विधि संकाय में मो अबु हमजा को 149, पंकज यादव को 96 व अभिषेक कुमार राय को 79 वोट मिले। वाणिज्य संकाय में सकीब अहमद को 630 जबकि कार्तिकेय यादव को 257 वोट मिले। बीएड संकाय में मो होजैफा को 35 जबकि आशीष कुमार सोनकर को 25 वोट मिले।
Blogger Comment
Facebook Comment