.

पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को जागरूक किया

आजमगढ़ : जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों में शासन के निर्देश पर दिसंबर माह के प्रथम पखवारे में महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया।
जनपद मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुहब्बतपुर स्थित बाबू नक्की सिंह स्मारक महाविद्यालय में शनिवार को छात्राओं को नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रबंधक देवेंद्र कुमार सिंह , डा. प्रेम बहादुर सिंह , हरेंद्र प्रसाद सिंह , संतोष कुमार मिश्रा, बृजेश राजभर, गो¨वद यादव, प्रीती यादव आदि थे। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के एसकेडी इंटर कालेज धनहुआ में क्षेत्राधिकारी सदर मोहम्मद अकमल व थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने छात्राओं को नारी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का केके शरण व ओम प्रकाश चौबे ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षिका महाश्वेता, शशिकला, ममता, लक्ष्मी, बबिता आदि ने स्वागत किया। मेंहनगर क्षेत्र के आदर्श इंटर कालेज मटरूगंज, मां वैष्णों महाविद्यालय गहुनी व सूर्यनाथ सिंह स्मारक महाविद्यालय घिनहापुर में नारी सुरक्षा के बारे में थानाध्यक्ष चंद्रभाष्कर द्विवेदी ने छात्राओं को वुमेन पावर, वूमेन लाइन आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मिथिलेश तिवारी, राजीव पांडेय, डा. प्रतिमा सिंह , प्रबंधक महेंद्र नाथ यादव आदि थे। फूलपुर में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत कस्बा स्थित न्यू कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डा. लोहिया बालिका इंटर कालेज के छात्राओं को जागरूक किया गया। एसआई प्रह्लाद कुमार छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर बद्री प्रसाद, प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, आशा तिवारी, प्रबंधक नैयर आजम, सम्स तबरेज आदि थे। सरायमीर में पब्लिक ग‌र्ल्स डिग्री कालेज खनिकाह में थानाध्यक्ष सरायमीर ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे मे विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजदेव पांडेय, अखिलेश पांडेय, अरकान, र¨वद्र तिवारी, जितेंद्र सोनकर आदि थे। बूढ़नपुर में नारी सुरक्षा व जागरुकता सप्ताह के तहत गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा पर सीओ बूढ़नपुर श्याम नारायण ने छात्राओं को आपातकाल में पुलिस सहायता के लिए जारी हेल्प लाइनों आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर प्राचार्य उमाशंकर सिंह , ओमप्रकाश सिंह , अशोक सिंह , दिनेश सिंह , पुरंजयसिंह , रामवृक्ष वर्मा, नरेंद्रनाथ यादव आदि थे। अजमतगढ़ में मैना देवी पीजी कालेज बैदौली व धीरज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कादीपुर पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। रौनापार थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रबंधक राम¨सिंह , प्राचार्य डा. रामबिलास सिंह , उपेंद्र सिंह , जयबहादुर , दूधनाथ , अमरजीत, विनीता , रीता आदि थे। पल्हना क्षेत्र के पवनीकला ग्राम में प्राथमिक विद्यालय में नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में एन वाईवी भगत सिंह की अध्यक्षता में नारी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान नन्हकू सिंह , प्रधानाचार्य रमेश वर्मा, अजय सिंह , भगत संघ आदि थे। रौनापार क्षेत्र के बीएसडी कालेज नई बस्ती के प्रांगण में थाना प्रभारी राकेश कुमार संघ ने महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों और उनकी सुरक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधक ओमप्रकाश वर्मा व शिक्षक मौजूद थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment