आजमगढ़: गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर मोड़ के पास रविवार की दोपहर में साइकिल व बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान दो लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगो की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घटना के बाद हुए विवाद से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर जाम को समाप्त कराया। जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर गांव निवासी धीरज 15 पुत्र मनोज,अंश 10 पुत्र राज बरन मोहिउद्दीनपुर थाना गंभीरपुर रविवार की दोपहर में दोनो विषया गांव में अपने रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में गए थे। वहां से दोनों साइकिल से गम्भीरपुर बाजार जा रहे थे जैसे ही मुहम्मदपुर गंभीरपुर मुख्य मार्ग से अंबेडकर मोड़ की तरफ पहुंचें कि गंभीर पुर की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल से भिड़ गए और दोनों घायल हो गये। दोनों को सीएचसी मुहम्मदपुर ले गए। जहाँ धीरज की हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटना स्थल पर ही स्थानीय लोगो से किसी बात को लेकर मोटर साईकल सवार से विवाद हो गया। जिससे मोटर साईकल सवार सचिन पुत्र संजय सिरसाल थाना रानी की सराय,राजन पुत्र संजय महुवारी थाना बरदह और कुछ लोगो से मारपीट हो गई। इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया जो लगभग 1 घंटे चला। सूचना पर गंभीरपुर थाने के एसआई मनीष उपाध्याय पंहुचे लोगों को समझाने के बाद मामला शांत कराया । मामला बिगड़ने पर पुलिस ने संजय,सचिन व राजन को थाने में बैठा लिया था । जहां पर आपसी सुलह समझौता करा तीनों को छोड़ दिया था।
Blogger Comment
Facebook Comment