आजमगढ़। महाराजा अहिबरन जयन्ती के पावन पर्व पर रविवार को श्री बरनवाल सेवा समिति आजमगढ़ के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण का कार्यक्रम ग्राम हथिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सच्चिदानन्द ने फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन, व्यक्ति के जीवन का आधार है। स्वाथ व्यक्ति से ही स्वस्थ व सुन्दर समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने समिति के इस प्रयास की सराहना भी की। शिविर में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. जीएन बरनवाल कुष्ठ एवं चर्मरोग डॉ.परिजात बरनवाल, डॉ. पूनम बरनवाल, डॉ. के के बरनवाल, डॉ. मनीष बरनवाल, डॉ. एस के साहू, डॉ. राजन मौर्य, डॉ. देवेश मौर्य, डॉ. नेहा बरनवाल उपस्थित रही। शिविर में में उच्च रक्त चाप, शुगर, कोलेस्ट्रल की जाँच उपचार एवं परामर्श प्रदान किया। इस मौके पर रवीन्द्र नाथ बरनवाल, बद्री प्रसाद गुप्ता, हर्ष बरनवाल, श्रीकान्त बरनवाल, अरविन्द कुमार गुप्ता, चन्दन बरनवाल, विनय बरनवाल, राजेश बरनवाल व अन्य गणमान्य सदस्य गण उपस्थित रहे। शिविर में 457 मरीजों की जाँच उपचार व परामर्श उपलब्ध कराया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment