आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के चडेंश्वर स्थिति श्री दुर्गा जी पीजी में रविवार को काफी गहमा गहमी के बीच छात्रसंघ का चुनाव सम्पन्न हुआ।मतदान में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। कालेज परिसर के अंदर बनाये गये बैरकटिंग के अंदर से प्रत्याशी हाथ जोड़कर चिल्ला कर वोट मांगते नजर आये। कालेज प्रशासन व जिला प्रशासन ने चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से करा कर राहत की सांस लिया। इस दौरान अध्यक्ष पद पर संदीप कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्विदी राहुल यादव को 489 से पराजीत किया, वही दूसरी तरफ उपाध्यक्ष पद पर वैभव अस्थाना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शंशाक सिंह को 372 मतों से पराजीत किया। महामंत्री पद पर जीतेन्द्र यादव अपने प्रतिद्वंदी धमेन्द्र यादव को 289 मतो से पराजीत किया। इस दौरान देर शाम तक कालेज में गहमा गहमी रही। सुरक्षा की दÞृष्टि से कई थाने की पुलिस तैनात रही। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सुरक्षित पुलिस ने उनके घर छोड़ा7 वही समर्थक फूल माला लेकर खड़े नजर आये।
Blogger Comment
Facebook Comment